PM Kisan Yojana 2024: किसानों के खातों में आने वाला है पीएम सम्मान निधि का पैसा किसान अपनी e-KYC अपडेट जल्दी करा लें

PM Kisan Yojana 2024कृषि एवं किसान विभाग ने कहा कि अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने खाते का ई-केवाईसी करा लें अगर e-KYC नहीं कराया तो किस्त नहीं मिलेगी अभी तक फरीदाबाद में 4484 किसान ऐसे हैं जिनके खाते ई-केवाईसी नहीं हुए हैं। संभावना है कि माह के अंत तक पात्र किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त पहुंच जायेगी

PM Kisan Yojana 2024

प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 16वीं किस्त आने वाली है संभावना है कि इस महीने के अंत तक पात्र किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त पहुंच जाएगी किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को 2000 रुपये की यह राशि साल में हर चार महीने के अंतराल पर तीन बार दी जाती है

हालांकि अभी तक फरीदाबाद में 4484 किसान ऐसे हैं जिनके खाते ई-केवाईसी नहीं हुए हैं। कृषि एवं किसान विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि जिले में 26 हजार 652 किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने खाते की ई-केवाईसी करा लें अगर e-KYC नहीं कराया तो किस्त नहीं मिलेगी

PM Kisan Yojana kyc 2024
                                                          PM Kisan Yojana kyc 2024

PM Kisan Yojana 2024 आपको बता दें कि किसानों की ई-केवाईसी करने के मामले में हरियाणा का महेंद्रगढ़ जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है वहीं दादरी दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में पूरे साल में कृषि कार्यों जैसे खाद बीज और दवा आदि के लिए कुल छह हजार रुपये जमा किए जाते हैं ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। खाद, बीज आदि के बारे में तो होना ही था

ये किसान पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं

  • छोटे और सीमांत किसान इस योजना के लिए पात्र हैं
  • कृषि योग्य भूमि वाले किसान परिवार इस योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए

PM Kisan Yojana 2024 यह किसान पात्र नहीं है

  • वे व्यक्ति जो संवैधानिक पद धारण करते हैं या धारण कर चुके हैं।
  • कोई भी संस्थागत भूमिधारक इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • वह व्यक्ति जो किसी सरकारी मंत्रालय, विभाग या कार्यालय तथा उसकी क्षेत्रीय इकाई में कर्मचारी या अधिकारी के रूप में कार्य करता हो।
  • ऐसा व्यक्ति जिसने किसी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) और सरकार के अधीन स्वायत्त निकायों में अधिकारी या कर्मचारी के रूप में काम किया हो।
  • स्थानीय सरकारी निकायों के नियमित कर्मचारी पात्र नहीं हैं।
  • केंद्र और राज्य सरकार दोनों के वर्तमान और पूर्व मंत्री।
  • लोकसभा और राज्यसभा के वर्तमान और पूर्व सदस्य।
  • राज्य विधान सभा और राज्य विधान परिषदों के वर्तमान और पूर्व सदस्य।

    जिला पंचायत का कोई भी वर्तमान या पूर्व अध्यक्ष।

  • किसी भी नगर निगम के वर्तमान और पूर्व मेयर इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे.

    कोई भी व्यक्ति जो आयकर रिटर्न दाखिल करता है।

  • कोई भी व्यक्ति जो सेवानिवृत्त है और हर महीने 10,000 रुपये या उससे अधिक की पेंशन प्राप्त करता है।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवरों के परिवार के सदस्य इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं

PM Kisan Yojana 2024 जो किसान इस योजना के पात्र नहीं है तो क्या करें

अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र नहीं हैं और इसका लाभ ले रहे हैं तो आपको इसे तुरंत सरेंडर कर देना चाहिए। आप जितना अधिक इस योजना का लाभ उठाएंगे आपसे वसूली का जोखिम उतना ही अधिक होगा सरकार आपसे पाई-पाई का हिसाब लेगी ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि पीएम किसान योजना कैसे छोड़ें PM Kisan Yojana 2024

PM Kisan Yojana 2024 पीएम किसान योजना कैसे सरेंडर करें

  • पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
  • वेबसाइट पर नीचे स्क्रॉल करें और स्वैच्छिक सरेंडर ऑफ पीएम किसान बेनिफिट्स टैब पर क्लिक करें
  • पंजीकरण संख्या दर्ज करें कैप्चा कोड भरें और ओटीपी प्राप्त करें
  • एक बार जब आप ओटीपी दर्ज करेंगे तो यह दिखाएगा कि आपको कितनी किस्तें प्राप्त हुई हैं
  • आपको क्या आप अपना पीएम किसान लाभ सरेंडर करना चाहते हैं लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • सरेंडर करने के लिए YES पर क्लिक करें और OTP डालें। इसके साथ ही आपका पीएम किसान खाता बंद हो जाएगा

Leave a Comment